Posts

Showing posts from July, 2020

प्रख्यात वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न ए.पी.जे.अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि

Image
27 July: 27 जुलाई 2015 की शाम अब्दुल कलाम  भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलोंग  में 'रहने योग्य ग्रह' पर एक व्याख्यान दे रहे थे जब उन्हें जोरदार  कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा)  हुआ और ये बेहोश हो कर गिर पड़े। लगभग 6:30 बजे गंभीर हालत में इन्हें बेथानी अस्पताल में आईसीयू में ले जाया गया और दो घंटे के बाद इनकी मृत्यु की पुष्टि कर दी गई।अस्पताल के सीईओ जॉन साइलो ने बताया कि जब कलाम को अस्पताल लाया गया तब उनकी नब्ज और ब्लड प्रेशर साथ छोड़ चुके थे। अपने निधन से लगभग 9 घण्टे पहले ही उन्होंने ट्वीट करके बताया था कि वह  शिलोंग  आईआईएम में लेक्चर के लिए जा रहे हैं। [ कलाम अक्टूबर 2015 में 84 साल के होने वाले थे।  मेघालय  के राज्यपाल  वी॰ षडमुखनाथन ; अब्दुल कलाम के हॉस्पिटल में प्रवेश की खबर सुनते ही सीधे अस्पताल में पहुँच गए। बाद में षडमुखनाथन ने बताया कि कलाम को बचाने की चिकित्सा दल की कोशिशों के बाद भी शाम 7:45 पर उनका निधन हो गया।

वीर शहीदों को नमन

Image
26 जुलाई :  कारगिल विजय दिवस हमारे जांबाज सैनिको की वीरता, शौर्य और बलिदान की याद है। कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना को भारतीय सेना से मुँह की खानी पड़ी। हमारे मातृभूमि के अमर शहीदों को शत्-शत् नमन।